नई दिल्ली (एडीएनए)। गर्मी की छुट्टियों से पहले डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) हवाई यात्रियों को बड़ा तोहफा देने जा रहा है, अब किसी भी विमान में यात्रियों के लिए 60% सीटें फ्री ऑफ चार्ज होंगी। यानी सीट च्वाइस के नाम पर इयरलाइंस अब यात्रियों के मनमावा किराया नहीं वसूल सकेंगीं। इसके साथ DGCA एक और व्यवस्था करने जा रहा है, एक पीएनआर नंबर पर अब परिवार और ग्रुप पास में बैठकर यात्रा कर सकेंगे।
अभी तक सीट सेलेक्शन के नाम पर एयरलाइंस मनमाना पैसा वसूलती हैं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर DGCA अब नया नियम लागू करने जा रहा है। किसी भी फ्लाइट में अब 60% सीटें यात्रियों को फ्री ऑफ चार्ज मिलेंगी, यानी एयरलाइंस यात्रियों से अतिरिक्त किराया नहीं वसूल सकेंगीं। इससे सीटें अब बिना की पक्षपात आम यात्रियों को मिल सकेंगीं। इसके जो लोग एक ही पीएनआर पर टिकट बुक करेंगे, उन्हें प्राथमिकता पर एयरलाइंस को एक साथ या पड़ोस की सीटों पर बैठाना होगा। इसके अलावा भी डीजीसीए ने यात्री सुविधा वाले नियमों को और कड़ा करने जा रहा है ताकि एयरलाइंस मनमानी न कर सकें।