Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

एयर इंडिया के बाड इंडिगो ने बढ़ाया किराया, लगाया फ्यूलचार्ज

नई दिल्ली (एडीएनए)। एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस के बाद अब इंडिगो का सफर भी महंगा हो गया है। फ्यूलचार्ज के नाम पर इंडिगो ने 425 रुपये से लेकर 2300 रुपये तक किराया बढ़ा दिया है।

मिडिल ईस्ट में 15 दिनों से जारी भीषण युद्ध से गहराए तेज संकट का असर हवाई सफर पर पड़ा है। दो दिन पहले एयर इंडिया ने फ्लूलचार्ज के नाम पर हर टिकट पर किराया बढ़ाया था, इसके बाद आज से यानी 14 मार्च से इंडिगो ने भी किराया बढ़ा दिया।

इंडिगो ने घरेलू और भारतीय उपमहाद्वीप की उड़ानों पर 425 रुपये, पश्चिम एशिया के देशों की फ्लाइट्स पर 900 रुपये दक्षिण पूर्व व पर्वी एशिया के देशों की फ्लाइट्स पर 1800 रुपये और यूरोप की उड़ानों पपर हर टिकट पर 2300 रुपये का फ्यूलचार्ज लगाया है। इंडिगो की सभी उड़ानों पर फ्यूलचार्ज का असर होगा, यानी हवाई यात्रियों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। इंडिगो के अनुसार जेट फ्यूल की कीमतें बढ़ने के कारण यह फैसला करना पड़ा है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.