नई दिल्ली (एडीएनए)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस आठ दिन बाद नोएडा (जेवर) इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण करने जा रहे हैं। इसी के साथ यहां से घरेलू और अन्तर्राष्ट्रीय दोनों उड़ाने शुरू हो जाएंगी। खासकर नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और 40-50 फीसदी से ज्यादा दिल्लीवासियों के लिए यब बड़ी राहत होगी, उनको अब हवाई यात्रा के लिए लम्बी तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में बताया कि उन्होंने जेवर एयरपोर्ट के लोकार्पण के लिए प्रधनमंत्री से अनुरोध किया है। फिलहाल 28 मार्च की तिथि लोकार्पण के लिए रखी गई है, कोई व्यवधान नहीं आया तो प्रधानमंत्री 28 मार्च को एयरपोर्ट का लोकार्पण करेंगे और इसी के साथ यहां से फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी। इंडिगो समेत कम से कम तीन एयरलाइंस ने यहां से शुरुआत में फ्लाइट्स शुरू करने की घोषणा की है, लोकार्पण होते ही ये एयरलाइंस यहां से उड़ान शुरू कर देंगीं।
जेवर एयरपोर्ट शुरू होने से इंदिरागांधी इंटरनेशनल (दिल्ली) एयरपोर्ट पर यात्रियों का दबाव और भीड़ कम होगी। फिलहाल देश-विदेश की हवाई यात्राओं के लिए दिल्ली-एनसीआर ही नहीं देश के बड़े हिस्से के लोग इसी एयरपोर्ट पर निर्भर हैं। फिलहाल जेवर एयरपोर्ट का पहला चरण पूरा हुई है, इसके पूरी तरह चालू होने से यह तमाम इंटरनेशनल एयरपोर्ट की बराबरी पर आ जाएगा और दुनिया के किसी भी हिस्से में यहां से उड़ान भरी जा सकेगी।
सीएम योगी के अनुसार इस एयरपोर्ट से न केवल उप्र और देश के तमाम लोगों को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है बल्कि उप्र को भी एक लाख करोड़ से अधिक का राजस्व मिलने जा रहा है। इससे प्रदेश का राजस्व को बढ़ेगा ही, देश-विदेश से प्रदेश में निवेश और उप्र का पर्यटन भी तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश को कई मायनों में बड़ा लाभ होने वाला है।