Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध से बड़ा हवाई संकट

नई दिल्ली (एडीएनए)। इजराइल-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध छिड़ने से हवाई यात्रा करने वालों में अफरातफरी मची है। दुनिया का 50 फीसदी से ज्यादा हवाई क्षेत्र बंद होने से सैकड़ों फ्लाइट्स कैंसिल हुई हैं, हजारों की संख्या में यात्री खाड़ी व अन्य देशों के हवाई अड्डों में फंसे हैं।

पहले रूस-यूक्रेन और अब ईरान पर इजराइल और अमेरिका के हमले ने हवाई यात्रियों को संकट में डाल दिया है। खाड़ी देशों और मिडिल ईस्ट के अन्य देशों से भारत आने वाली 100 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। बहुत सारे लोग जो युद्ध शुरू होने पर होटल छोड़कर एयरपोर्ट पहुंच गए थे लेकिन वहां अफरातफरी का माहौल है और लोग हवाई अड्डों में ही फंसकर रह गए हैं। दिल्ली से उड़ान भरने वाली 100 से ज्यादा फ्लाइट्स को भी रद्द कर दिया गया है। युद्ध से पूरी दुनिया नए संकट में घिर गई है। विशेषज्ञ इसे विश्व युद्ध की शुरुआत मान रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार युद्ध लम्बा खिंच सकता है जिसके चलते हवाई यात्रियों को अपनी यात्रा स्थगित करना ही ठीक रहेगा।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.