Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

रांची से दिल्ली जा रहा एयर एंबुलेंस झारखंड में क्रैश, मरीज समेत 7 की मौत

झारखंड (एडीएनए)। ढाबा मालिक को इलाज के लिए रांची से दिल्ली ले जा रहा एयर एंबुलेंस झारझंड के चतरा में क्रैश हो गया। हादसे में मरीज, डॉक्टर और दो पायलट समेत सात लोगों की मौत हो गई। ढाबे में आग लगने से ढाबा मालिक गंभीर रूप से जल गए थे।

लातेहार जिले के चंदवा के रहने वाले संजय कुमार ढाबा चलाते थे, 16 फरवकी को ढाबे में आग लगने से वह बुरी तरह से जल गए थे। उनको गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जाने को परिजनों ने रेडबर्ड कंपनी का एयर एंबुलेंस बुक कराया था। एयर एंबुलेंस रांची से टेकऑफ के 20 मिनट बाद ही एयर एंबुलेंस का संपर्क एटीसी से टूट गया और कुछ देर बाद चतरा के समरिया जंगलों में क्रैश हो गया।

रेडबर्ड कंपनी के अनुसार प्लैन कैप्टन विवेक विकास भगत और को पायलट सबराजीत सिंह उड़ा रहे थे। एयर एंबुलेंस में मरीज संजय कुमार के अलावा उनके परिजन अर्चना देवी, धुव्र कुमार, विकास कुमार और मेडिकल स्टाफ सचिन कुमार मिश्रा व एक डॉक्टर सवार थे। रांची के देवकमल अस्पताल के सीईओ अनंत सिन्हा के अनुसार ढाबा मालिक संजय कुमार 65 फीसदी जले थे और उनकी हालत गंभीर थी, परिजन उनको इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे।

डीजीसीए की ओर से बताया गया कि पायलट ने रांची से उड़ान भरी थी लेकिन मौसम खराब होने के कारण पायलट ने रास्ता बदलने की अनुमति मांगी थी। इसके कुछ देर बाद एटीसी से संपर्क टूट गया। ग्रामीणों ने बताया कि जंगल के ऊपर उन्होंने प्लेन क्रैश होते देखा, एयर एंबुलेंस का एक पंखा करीब एक किमी दूर गिरा। ग्रामीणों ने जंगल में क्रैश एयर एंबुलेंस खोजकर रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक उसमें सवार सातों लोगों की मौत हो चुकी थी।

 

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.