नई दिल्ली (एडीएनए)। भारतवासियों के लिए आज यानी 12 मार्च 2026 से इंडिगो ने मिडिल ईस्ट के 9 शहरों को लिए फ्लाइट्स शुरू कर दीं। इंडिगो ने हालांकि इसके लिए कुछ शर्तें रखी हैं लेकिन चुनिंदा रूटों पर फिर से फ्लाइट्स शुरू होने से देश के लोगों को काफी राहत मिलेगी।
इंडिगो की ताजा एडवाइजरी के अनुसार ईरान युद्ध की वजह से पैदा हुई अनिश्चितता के बाद अब वह मिडिल ईस्ट की उड़ाने धीरे-धीरे पटरी पर लाने की कोशिश कर रहा है। हालांकि इंडिगो ने कहा है कि अभी सुरक्षा के मद्देनजर काफी सतर्कता बरती जा रही है लेकिन धीरे-धीरे उड़ाने बढ़ाने का फैसला होगा। फिलहाल इंडिगो ने मिडिल ईस्ट के नौ शहरों यानी कुछ चुनिंदा रूट्स पर उड़ाने शुरू करेगा। हालांकि इंडिगो ने कहा है कि परिस्थितियों को देखते हुए शॉर्ट नोटिस पर उड़ानों के समय और रूट्स में बदलाव किया जा सकता है। एडवाइजरी में इंडिगो में कहा है कि यात्री इंडिगो की वेबसाइट्स पर अपनी फ्लाइट सा स्टेटस देखकर ही घर से निकलें। साथ ही कहा है कि अगर आपकी फ्लाइट में कोई बदलाव होगा तो इंडिगो की टीम खुद आपसे संपर्क करके वैकल्पिक यात्रा में मदद करेगी। इंडिगो ने बताया है कि एयरलाइंस ने अपनी सहायता टीमों को सक्रिय कर दिया है, किसी को कोई दिक्कत हो तो वह इंडिगो के कस्टमर केयर सेंटर 91-1246173838 से संपर्क कर सकते हैं। इंडिगो ने कहा है कि युद्ध क्षेत्रों के ऊपर से उड़ान भरने से बचने के लिए उसकी फ्लाइट्स के रूट्स लंबे हो सकते हैं, इसके लिए यात्रियों को तैयार रहना होगा।