Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

इसी माह नोएडा एयरपोर्ट से भरें उड़ान, नवरात्र में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

नई दिल्ली (एडीएनए)। सभी टेस्ट पास कर नोएडा एयरपोर्ट उड़ान भरने को तैयार है, इसी माह प्रधानमंत्री मोदी नवरात्र में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और इसी के साथ यहां से फ्लाइट्स शुरू हो जाएंगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सिक्योरिटी क्लियरेंस मिलने के साथ यहां से फ्लाइट्स का रास्ता साफ हो गया है। यह क्लियरेंस एयरोपर्ट की विस्तृत जांच के बाद मिलती है, इससे पहले जांच में कुछ खामियां मिली थीं जिनको अब पा कर लिया गया है। सिक्योरिटी क्लियरेंस के बाद डीजीसीए से एयरपोर्ट को एयरोड्रम लाइसेंस मिल गया और अब यहां से फ्लाइट्स आपरेशन शुरू करने में कोई बाधा शेष नहीं रही।

माना जा रहा है कि उप्र सरकार की इस बड़ी उपलब्धि का तोहफा प्रधानमंत्री जनता को जल्द देंगे। 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र में पीएम मोदी किसी भी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। इंडिगो और एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस ने पहले ही यहां से फ्लाइट्स की तैयारी कर ली है। 

इसके अलावा भी अन्य एय़रलाइंस यहां से फ्लाइट्स शुरू करने की तैयारी कर रही हैं। अब नोएडा, ग्रेटर नोएडा, आधी दिल्ली के लोगों को यहां से फ्लाइट्स की बड़ी सुविधा मिल जाएगी। अभी फ्लाइट पकड़ने के लिए यहां के लोगों को 50-60 किमी तक का रास्ता तय कर दिल्ली एयरपोर्ट जाना पड़ता था। इससे हवाई यात्रा करने वाले हजारों लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और इससे पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगी।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.