Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

क्या खतरनाक हो रही है हवाई यात्रा, एयर इंडिया-इंडिगो के 50 फीसदी विमानों में बार-बार गड़बड़ियां

नई दिल्ली (एडीएनए)। हवाई यात्रा खतरा बढ़ता जा रहा है.... भारत के एविएशन रेगुलेटर की ऑडिट रिपोर्ट तो यही कहती है। ऑडिट में 50 फीसदी से ज्यादा विमानों में बार-बार गड़बड़ियां मिली हैं। सबसे बुरा हाल एयर इंडिया के विमानों का है, इंडिगो के भी कई विमानों में बार-बार गड़बड़ियां मिली हैं।

एविएशन रेगुलेटर की ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया के चार में से तीन विमानों में बार-बार दिक्कत मिली, हालांकि इंडिगो का हाल भी अच्छा नहीं है। गुरुवार को यह जानकारी खुद उड्डयन मंत्रालय की ओर से लोकसभा में दी गई है, यह रिपोर्ट हवाई यात्रियों को सोचने पर जरूर मजबूर कर रही है।

एविएशन रेगुलेटर की ऑडिट रिपोर्ट में हवाई यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठाए गए हैं, लोकसभा में नागरिक उड्डय़न मंत्रालय की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार 754 विमानों की ऑडिट में 377 विमानों में बार-बार गड़बड़ियां सामने आयीं। यह जांच जनवरी 2025 से लेकर 3 फरवरी 2026 के बीच की गई है। हालांकि रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पहले इन गड़बड़ियों में कुछ कमी भी है, लेकिन यह भी भी खतरनाक है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.