Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

तुर्किए के विमान में लगी आग, कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग

नई दिल्ली (एडीएनए)। काठमांडू से उड़ान भरने के बाद तुर्किए के विमान में आग लग गई जिसके कारण कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सभी विमान यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर एयरपोर्ट स्टाफ ने विमान में लगी आग पर काबू पाया।

तुर्किए एयरलाइंस की उड़ान संख्या THY-727 के इंजन में खराबी आने के बाद उसमें आग लग गई। फ्लाइट काठमांडू से तुर्किए के इंस्ताबुल जा रही थी। आग लगते ही पायलट ने संकट का संकेत दिया और कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग का अनुरोध किया। इसके बात विमान को आपात स्थिति में कोलकाता के सुभाष चन्द्र बोस हवाई अड्डे पर उतारा गया। आनन फानन में सभी यात्रियों को विमान से बाह निकाला गया और आग बुझाई गई।

 

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.