नई दिल्ली (एडीएनए)। इंडिगो ने जानबूझकर स्टाफ की कमी दर्शाकर 4500 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की थीं, जिससे पूरे देश में हाहाकार मची थी। अब इंडिगो की इस हरकत के खिलाफ बड़ी जांच और बड़ी कार्रवाई होगी। महानिदेशक ने कहा है कि इंडिगो ने अपनी 63 फीसदी मार्केट शेयर का गलत फायदा उठाया, अब 90 दिनों के अंदर जांच रिपोर्ट मांगी है ताकि जल्द कार्रवाई की जा सके।
दिसंबर 2025 में इंडिगो की हरकतों के कारण हवाई यात्रियों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ी थी। भारत्यी प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने इंडिगो के खिलाफ एक कड़ा आदेश जारी कर अपनी आगे की जांच शुरू कर दी है। आयोग ने प्रथम दृष्ट्या माना है कि इंडिगो ने यात्रियों का शोषण किया और उनको परेशान किया। CCI ने माना है कि इंडिगो ने जानबूझकर अपनी उड़ानें सीमित कीं ताकि मांग बढ़ने पर टिकटों की मनमानी कीमत वसूली जा सके। CCI के अनुसार 330 मार्गों पर अकेले इंडिगो की फ्लाइट्स हैं, यात्रियों की मजबूरी होती है उसी की फ्लाइट्स लें। अब CCI ने इंडिगो पर शिकंजा कसा है और नई जांच के बाद और बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।