Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

कानपुर में बनेगा भारत-फ्रांस एविएशन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

नई दिल्ली (एडीएनए)। भारत और फ्रांस की वैश्विक साझेदारी कानपुर के लिए बड़ी सौगात लेकर आ रही है। कानपुर में एविएशन सेक्टर के लिए भारत-फ्रांस नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंसनेशनल बनने जा रहा है। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच द्विपक्षीय शिखर वार्ता में लिया गया है, यह सेंटर भारत-फ्रांस सहयोग के बनाया जाएगा।

कौशिल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय के अनुसार भारत-फ्रांस सहयोग के तहत राष्ट्रीय विमानन कौशल उत्कृष्टता केंद्र की औपचारिक घोषणा की गई है। स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (NSTIमें विमानन के साथ-साथ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और संबंधित क्षेत्रों में युवाओं को अच्छा प्रशिक्षण मिल पाएगा। कानपुर के अलावा लुधियाना, भुवनेश्वर, हैदराबाद और चेन्नई में भी ऐसे सेंटर प्रस्तावित हैं, इनके लिए पीएम सेतु योजना के तहत केंद्रीय बजट में धन आवंटित किया गया है। कानपुर में प्रस्तावित नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विमानन के साथ-साथ डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और संबंधित क्षेत्रों में युवाओं को अच्छा प्रशिक्षण मिल पाएगा। इससे एविएशन स्किलिंग के साथ एयरोस्पेस और डिफेंस इकोसिस्टम की मजबूती में सहयोग मिलेगा। पीएम सेतु योजना के तहत कानपुर में इस सेंटर की स्थापना  लिए भारत और फ्रांस के बीच आशयपत्र पर हस्ताक्षर हो चुके हैं। कानपुर में बनने जा रहे इस सेंटर से एविएशन के क्षेत्र में पेशेवरों की मांग पूरी होगी। यह पहल विश्व स्तरीय मानकों के अनुरूप कौशल विकास के साथ एविएशन, डिफेंस और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में युवाओं को अवसर दिलाएगी।

 

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.