नई दिल्ली (एडीएनए)। स्पाइसजेट अपने बेड़े में 10 नए विमान शामिल करने जा रहा है। इसी के साथ एयरलाइंस डेली 300 नई फ्लाइट्स शुरू करेगा जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। नए विमानों के लिए स्पाइस जेट ने MOU कर चुका है।
स्पाइसजेट की फ्लीट में बहुत जल्द 10 विमान शामिल हो जाएंगे, इसी के साथ एयरलाइंस अपने नेटवर्क और बेड़े में विस्तार करने जा रही है। एयरलाइंस का टारगेट इस साल अपनी क्षमता दोगुना से भी ज्यादा करने का है। स्पाइस जेट बोर्ड ने वेट एंड डैप लीज के साथ ग्राउंडेड विमानों की वापसी के जरिए बेड़े में करीब 60 विमान बढ़ाने की मंजूरी दी है। साथ ही एयरलाइंस ने कुछ माह में अपनी रिकवरी में भी काफी तेजी दिखायी है। पिछले तीन माह में स्पाइसजेट ने अपनी कमाई 55 करोड़ से बढ़ाकर 105 करोड़ कर ली है। स्पाइसजेट का टारगेट इसे 225 करोड़ तक ले जाना है। इस टारगेट को पाने के लिए स्पाइस जेट बोर्ड ने 300 से ज्यादा फ्लाइट्स बढ़ाने का लक्ष्य रका है।