Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

टेस्ट विमान ZA004 16 बाद रिटायर, भरीं 670 टेस्ट उड़ानें

नई दिल्ली (एडीएनए)। 787 ड्रीम लाइनर को बड़ी उचाइयों तक पहुंचा बोइंग का टेस्ट विमान ZA004 16 बाद आखिर रिटायर हो गया। इन 16 सालों में इस टेस्ट विमान ने 670 सफल टेस्ट उड़ानें भरीं। 11 फरवरी 2026 को विमान ने सिएटल से आखिरी उड़ान भरी।

टेस्ट विमान ZA004 ने 787 ड्रीमलाइनर के विकास में अहम भूमिका निभायी। इस टेस्ट विमान को 16 सालों में कठिन से कठिन परिस्थितियों में परखा गया। इसे उस स्थिति और सीमा तक उड़ाया गया जिसका सामना 787 ड्रीमलाइनर को अपना उड़ान में करना पड़ सकता है। दुनिया के हर हिस्से में उड़ान भर रहे 787 ड्रीमलाइनर की परफॉरमेंस, सेफ्टी के मानक तय करने में टेस्ट विमान ZA004 ने अहम भूमिका निभायी।

टेस्ट विमान ZA004 की पहली चीफ प्रोजेक्ट पायलट कैप्टन हीदर ने इसकी रिटायर उड़ान संभाली और कहा विमान आज भी पहले दिन जैसा है, यह बाहर से भले पुराना दिख रहा हो। उनके दल के बारी लोगों ने भी कहा कि 16 सालों तक अहम भूमिका निभाने वाले विमान की सभी उड़ानों को बड़ी उपलब्धि माना जाएगा। टेस्ट विमान ZA004 ने 24 फऱवरी 2010 को फ्लाइट टेस्ट प्रोग्राम में प्रवेश किया था, यह 30 से ज्यादा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा और वहां से उड़ान भरी।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.