कानपुर (एडीएनए)। कानपुर से दिल्ली के लिए आज य़ानी 10 फरवगी 2026 से दो फ्लाइट गो गईं। इंडिगो के बाद स्पाइस जेच ने भी आज से कानपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट शुरू कर दी, इससे कानपुर के साथ आसपास के जिलों के लोगों के लिए भी बड़ी सहूलियत मिल गई है।
कानपुर से दिल्ली के लिए लगातार यात्रियों की संख्या बढ़ रही है, फिलहाल कानपुर से इंडिगो की चार फ्लाइट हैं, इनमें दिल्ली और मुंबई के लिए रोज फ्लाइट है जबकि बंगलुरु और हैदराबाद के लिए फ्लाइट अल्टरनेट डे पर है। दिल्ली के लिए यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पाइस जेट ने भी कानपुर से अपनी फ्लाइट शुरू करने का फैसला किया। यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन यानी मंगलवार, गुरुवार और शनिवार के लिए होगी। स्पाइस जेट की फ्लाइट सुबह 8.10 बजे कानपुर पहुंचेगी और कुछ देर यहां रुकने के लिए बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी। इससे कानपुर और आसपास के जिलों के उन यात्रियों खासकर कारोबारियों को बहुत सुविधा मिलेगी जिनका नियमित दिल्ली आना-जाना होता है।