Breaking News
अमेरिका के कैलीफोर्निया में दुनिया का सबसे आधुनिक माना जाने वाला एफ-35 फाइटर जैट क्रैश   ब्रिटेन के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में आयी खराबी, 100 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल   मुंबई से वाराणसी जा रहे विमान के यात्रियों ने हंगामा किया, वीडियो वायरल। तकनीकी खराबी से उड़ान में देरी पर यात्री भड़क गए। यात्रियों ने कहा सही जानकारी नहीं दी गई, एयर हॉस्टेज ने हाथ जोड़कर यात्रियों को शांत कराया।   अमेरिका में बड़ा विमान हादसा......अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग में 737 में लैंडिंग गियर में लगी आग.. 173 यात्री और 6 क्रू मेंबरों को स्लाइडिंग गेट से बाहर निकाला गया।   मुंबई में बड़ा लैंडिंग के दौरान रनवे पर फिसल गया एअर इंडिया का विमान...तीनों टायर फटे..बचा बड़ा हादसा  

रेड बर्ड के ट्रेनी विमान का इंजन फेल, खेत में कराई आपात लैंडिंग

कर्नाटक (एडीएनए)। कर्नाटक के बागलकोट में हवा में ट्रेनिंग विमान का इंजन फेल हो गया। प्रशिक्षक और ट्रेनी पायलट ने सूझबूझ से खेत में विमान की आपात लैंडिंग कराई, दोनों सुरक्षित हैं।

रेड बर्ड एविएशन का ट्रेनी विमान नियमित प्रशिक्षण पर था, अचानक तकनीकी खराबी से उसका इंजन फेल हो गया। प्रशिक्षक और ट्रेनी पायलट ने सूझबूझ दिखायी और खाली खेत देखकर आपात लैंडिंग का फैसला किया। खेत में इमरजेंसी लैंडिंग इलाके में हड़कंप मच गया, आसपास के लोग वहां जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी।

आपात लैंडिंग में विमान क्षतिग्रस्त हो गया लेकिन फ्लाइट इंस्ट्रक्टर और ट्रेनी पायलट दोनों सुरक्षित हैं। एहतियात के तौर पर दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने बताया उनको कोई गंभीर चोट नहीं है। रेड बर्ड के अनुसार विमान सेसना 172 माडल का था, जिसका प्रयोग आमतौर पर ट्रेनिंग में किया जाता है। डीजीसीए ने कहाकि पायलट ने सभी सुरक्षा मानक पूरे करते हुए विमान की फोर्स्ड लैंडिंग करायी। विमान लैंडिंग के बाद पलट गया था जिससे उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ लेकिन दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं। डीजीसीए ने जांच के लिए कमेटी गठित की है।

Sign up for the Newsletter

Join our newsletter and get updates in your inbox. We won’t spam you and we respect your privacy.